दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

दिल्ली में बारिश के बाद भी कम नहीं हुई गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम - DELHI NCR WEATHER UPDATE

बारिश के बाद भी गुरुवार को दिल्ली के लोगों ने गर्मी महसूस की. हालांकि प्रदूषण में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.

दिल्ली में कई इलाकों में देखा गया कोहरा
दिल्ली में कई इलाकों में देखा गया कोहरा (ANI)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jan 24, 2025, 8:53 AM IST

Updated : Jan 24, 2025, 3:18 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण लोग जनवरी के महीने में ही गर्मी का एहसास कर रहे हैं. बुधवार रात को हल्की बारिश से भी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया और गुरुवार को धूप निकली. शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं कई इलाकों में मध्यम या घना कोहरा देखा जा सकता है. वहीं कोहरे के चलते कुछ फ्लाइट्स पर भी प्रभाव पड़ा.

इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. 25 से 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

दिल्ली की हवा 'खराब': केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:15 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 207 रिकॉर्ड किया गया. वहीं फरीदाबाद में 122, गुरुग्राम 154, गाजियाबाद में 97 ग्रेटर नोएडा में 102 और नोएडा में एक्यूआई 88 दर्ज किया गया. दिल्ली के इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में 256, अशोक विहार में 219, बवाना में 215, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 229, द्वारका सेक्टर 8 में 242, जहांगीरपुरी में 256, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 210, मुंडका में 244, नेहरू नगर में 240, ओखला फेज टू में 225, पटपड़गंज में 201, पूसा में 222, आरके पुरम में 228, रोहिणी में 238, विवेक विहार में 250, वजीरपुर में एक्यूआई 226 दर्ज किया गया.

Last Updated : Jan 24, 2025, 3:18 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details