छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

भिलाई के मैत्री बाग में फ्लॉवर शो शुरू, बागवानी के शौकीनों को होगा फायदा - FLOWER SHOW IN BHILAI

भिलाई के मैत्री बाग में फ्लॉवर शो की शुरुआत हो गई है. भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा त्रिपर्णा दासगुप्ता ने फ्लॉवर शो का शुभारंभ किया.

FLOWER SHOW IN BHILAI
मैत्री बाग में फ्लॉवर शो (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Feb 1, 2025, 10:18 PM IST

Updated : Feb 1, 2025, 11:19 PM IST

भिलाई: भिलाई के मैत्री बाग में दो दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन किया गया है. इस शो में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. 100 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों की प्रदर्शनी इस फ्लॉवर शो में लगाई गई है. यह एक तरह के फूलों का मेला लग रहा है. बागवानी प्रेमियों को इसके आयोजन से काफी फायदा हो रहा है. लोग यहां आकर बागवानी की जानकारी ले रहे हैं.

फ्लॉवर शो में कितने प्रकार के फूल?: इस फ्लॉवर शो में कई तरह के फूलों की प्रजातियों को दर्शाया गया है. आम जनता के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र गुलाब, गेंदा, डहेलिया, जरबेरा, ऑर्किड, लिली, कनेर, गुलमोहर और सूरजमुखी जैसे फूल हैं. इसके अलावा बोंसाइ गार्डन, वर्टिकल गार्डन, औषधीय पौधे, किचन गार्डन और ग्रीन वॉल जैसे पौधों की कई प्रजातियां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

मैत्री बाग फूलों की सुंदर प्रदर्शनी (ETV BHARAT)

रंगोली से की गई साज सजावट: इस फ्लॉवर शो में रंगोली से साज सजावट की गई है. रंगोली के माध्यम से महाकुंभ की छटा को दिखाने की कोशिश की गई. फूलों और रंगों से इस रंगोली को तैयार किया गया. यह रंगोली भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दर्शाएगी. आवासीय और शालेय बागवानी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिक और स्कूल अपने बगीचों की प्रस्तुति कर रहे हैं.

फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य बागवानी के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनकी रुचि बढ़ाना है। इसके माध्यम से लोगों को हरियाली, फूलों की खेती, और जैव विविधता के महत्व को समझाया गया है- एनके जैन, प्रभारी, मैत्री बाग, भिलाई

फ्लॉवर शो में सेल्फी प्वाइंट: फ्लॉवर शो में सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र है. इस फ्लॉवर शो के जरिए लोगों को गार्डनिंग का महत्व समझाया गया. इसके अलावा लोगों को हरियाली, फूलों की खेती, और जैव विविधता के महत्व भी बताए गए हैं.यह फ्लॉवर शो परिवारों, बच्चों, और बागवानी प्रेमियों के लिए एक मनोरंजक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है.

छत्तीसगढ़ में व्हाइट टाइगर्स का गढ़ बना दुर्ग का मैत्री बाग, देश में चौथा स्थान

दुर्ग के मैत्री बाग में व्हाइट टाइगर के लिए अलाव, अन्य जानवरों के लिए भी खास इंतजाम

भिलाई मैत्री बाग में भव्य फ्लावर शो का आयोजन, कुंभ मेला रंगोली रहेगी आकर्षण का केंद्र

Last Updated : Feb 1, 2025, 11:19 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details