छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का फाइनल रेट क्या, एक क्लिक में जानिए धान तिहार के रिकॉर्ड का लेखा जोखा

छत्तीसगढ़ में धान के रेट में कब कब इजाफा हुआ है. धान तिहार का रिकॉर्ड जानने के लिए ये खबर पढ़िए

FINAL RATE OF PADDY PURCHASE
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का फाइनल रेट (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 5 hours ago

रायपुर: धान खरीदी पर छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरफ साल है. दिवाली और राज्योत्सव के बाद 14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जाएगी. इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन रखा गया है. धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3217 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. धान खरीदी को लेकर बारदाने की पूरी व्यवस्था भी की जा रही है. बीते वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से धान की खरीदी की गई थी.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के रेट का इतिहास जानिए: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां हमेशा से धान खरीदी का रेट अच्छा रहा है. प्रदेश में जिस भी पार्टी की सरकार बनी है. सबने धान खरीदी को लेकर गंभीर रवैया अपनाया है. यही वजह है कि यहां समर्थन मूल्य पर धान को खरीदने के लिए सरकार हर साल राशि में इजाफा करती रही है.

  1. साल 2000-01 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 510 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 540 रुपये प्रति क्विंटल
  2. साल 2001-02 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 530 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 560 रुपये प्रति क्विंटल
  3. साल 2002-03 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 530 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 560 रुपये प्रति क्विंटल
  4. साल 2003-04 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 550 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 580 रुपये प्रति क्विंटल
  5. साल 2004-05 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 560 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 590 रुपये प्रति क्विंटल
  6. साल 2005-06 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 570 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल
  7. साल 2006-07 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 580 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 610 रुपये प्रति क्विंटल
  8. साल 2007-08 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 645 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 675 रुपये प्रति क्विंटल
  9. साल 2008-09 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 850 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 880 रुपये प्रति क्विंटल
  10. साल 2009-10 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 950 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 980 रुपये प्रति क्विंटल
  11. साल 2010-11 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1000 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1030 रुपये प्रति क्विंटल
  12. साल 2011-12 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1050 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1080 रुपये प्रति क्विंटल
  13. साल 2012-13 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1250 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1280 रुपये प्रति क्विंटल
  14. साल 2013-14 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1310 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1345 रुपये प्रति क्विंटल
  15. साल 2014-15 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1360 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1400 रुपये प्रति क्विंटल
  16. साल 2015-16 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1410 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1450 रुपये प्रति क्विंटल
  17. साल 2016-17 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1470 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1510 रुपये प्रति क्विंटल
  18. साल 2017-18 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1550 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1590 रुपये प्रति क्विंटल
  19. साल 2018-19 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1750 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1770 रुपये प्रति क्विंटल
  20. साल 2019-20 में धान खरीदी का रेट साधारण धान के लिए 1815 रुपये प्रति क्विंटल, ए ग्रेड के लिए 1835 रुपये प्रति क्विंटल

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का ट्रेंड समझिए: छत्तीसगढ़ में हर साल धान की बंपर पैदावार होती है. प्रदेश को इसलिए तो धान का कटोरा कहा जाता है. इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में लगातार धान खरीदी में बंपर इजाफा हुआ है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह धान खरीदी में इजाफा लगातार बढ़ता जा रहा है. एक नजर आंकड़ों के लिहाज से समझिए

  1. साल 2000-01 में 463104 मीट्रिक टन धान खरीदी
  2. साल 2001-02 में 1334227 मीट्रिक टन धान खरीदी
  3. साल 2002-03 में 1474382 मीट्रिक टन धान खरीदी
  4. साल 2003-04 में 2705067 मीट्रिक टन धान खरीदी
  5. साल 2004-05 में 2886730 मीट्रिक टन धान खरीदी
  6. साल 2005-06 में 3586742 मीट्रिक टन धान खरीदी
  7. साल 2006-07 में 3714281 मीट्रिक टन धान खरीदी
  8. साल 2007-08 में 3151005 मीट्रिक टन धान खरीदी
  9. साल 2008-09 में 3747000 मीट्रिक टन धान खरीदी
  10. साल 2009-10 में 4408696 मीट्रिक टन धान खरीदी
  11. साल 2010-11 में 5073384 मीट्रिक टन धान खरीदी
  12. साल 2011-12 में 5900572 मीट्रिक टन धान खरीदी
  13. साल 2012-13 में 7121939 मीट्रिक टन धान खरीदी
  14. साल 2013-14 में 7972156 मीट्रिक टन धान खरीदी
  15. साल 2014-15 में 6310424 मीट्रिक टन धान खरीदी
  16. साल 2015-16 में 5929232 मीट्रिक टन धान खरीदी
  17. साल 2016-17 में 6959059 मीट्रिक टन धान खरीदी
  18. साल 2017-18 में 5688938 मीट्रिक टन धान खरीदी
  19. साल 2018-19 में 8038030 मीट्रिक टन धान खरीदी

धान तिहार छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा पर्व : छत्तीसगढ़ में धान तिहार एक पर्व के रुप में मनाया जाता है. प्रदेश की राजनीति की धुरी में शुरू से ही धान रहा है. यहां जिस सरकार ने धान किसान के लिए बड़े ऐलान किया उस सरकार को किसानों का आशीर्वाद मिलता आया है. एक बार फिर प्रदेश में धान तिहार का ऐलान हो गया है. ऐसे में देखना होगा कि इस बार कितनी धान की खरीदी सरकार करने में सफल रहती है.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले इस जिले में फर्जीवाड़े का खुलासा, शिकंजे में खरीदी केंद्र प्रभारी

धान खरीदी की तैयारियां जोरों पर, 33 नए खरीदी केन्द्रों का भेजा प्रस्ताव

पिछले खोले गए धान उपार्जन केंद्रों में न शेड है न चबूतरा, अब 15 और नए केंद्र का प्रस्ताव

ABOUT THE AUTHOR

...view details