रांची: देश के उत्तर-पश्चिमी दिशा से झारखंड की ओर बह रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे बना हुआ है. राज्य का सबसे कम तापमान आज रांची के नामकुम में 5℃ रिकॉर्ड किया गया है, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.8℃ रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 02 से 04℃ की वृद्धि के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 02-03℃ की कमी होने का पूर्वानुमान जारी किया है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची के डॉक्टरों ने इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है.
जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- रांची - 24.5 - 05
- जमशेदपुर - 26 - 9.7
- डाल्टनगंज - 22.6 - 7.8
- बोकारो - 25.1 - 9.1
- देवघर - 25 - 10.4
- जामताड़ा - 25.2 - 10.2
- खूंटी - 25 .4 - 6.2
- लातेहार - 19.2 - 09
- लोहरदगा - 23.6 - 06
- पाकुड़ - 25.2 - 12.1
- सरायकेला - 24.2 - 9.4
- हजारीबाग - 21.3 - 7.5
- धनबाद - 23.1 - 8.5
- गढ़वा - 21.9 - 6.3
- गोड्डा - 24.6 - 13.4
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 एवं 06 जनवरी 2025 की सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा एवं धुंध देखने को मिलेगा. दिन चढ़ने के साथ आसमान में छिटपुट बादल छाने की संभावना है. 07 जनवरी के बाद सुबह में कोहरा एवं धुंध रहने के बाद दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की संभावना है. इस दौरान रांची का तापमान 08 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.