ETV Bharat / state

झारखंड में सर्दी में हो रहा गर्मी का अहसास, इस दिन होगी झमाझम बारिश - JHARKHAND WEATHER UPDATES

झारखंड में ठंड ढलान पर है. मौसम का मिजाज थोड़ा गर्म हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना है.

Jharkhand weather information
झारखंड का मौसम (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 15, 2025, 6:53 AM IST

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है.पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आयी है. शुक्रवार को झारखंड में न्यूनतम तापमान खूंटी में 7.2℃ रिकॉर्ड हुआ. वहीं अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में 34.5℃ रिकॉर्ड हुआ.

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव नहीं- मौसम केंद्र

मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट में बताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार दो दिन बाद से धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में 02 से 03℃ बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Jharkhand weather information
जारी पूर्वानुमान (मौसम केंद्र, रांची)

20 फरवरी को आसमान में बादल, गरज के साथ वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 15 से 17 फरवरी तक सुबह की शुरुआत धुंध से होगी. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. 18 और 19 फरवरी को सुबह में धुंध के बाद आंशिक बादल छाने की संभावना है. 20 फरवरी को झारखंड में आसमान में सामान्यतः बादल छाने और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 15 फरवरी को रांची और आसपास के इलाकों का तापमान 12℃ से 27℃ के बीच रहेगा.

आइये एक नजर डालें 14 फरवरी को जिलावार न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर.

जिलान्यूनतम तापमानअधि. तापमान(℃)
रांची10.526
पू. सिंहभूम12.0
31.4
पलामू9.330.2
बोकारो10.130.2
प.सिंहभूम10.633.4
चतरा 8.425.8
देवघर13.829.4
गढ़वा12.028.6
जामताड़ा9.529.5
खूंटी7.2 28.1
लातेहार11.021.5
लोहरदगा14.425.9
पाकुड़ 11.830.4
सिमडेगाजारी नहीं30 1
सरायकेला 10.934.5

ये भी पढ़ेंः

झारखंड में फिर चढ़ने लगा पारा, लोगों को सताने लगी गर्मी, जानें आने वाले दिनों का हाल

झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.