छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 4 hours ago

ETV Bharat / state

धान तिहार किसानों का बड़ा पर्व, छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा नया रिकॉर्ड, धान खरीदी के हालिया रिकॉर्ड जानिए - Festival Of Farmers In CG

DHAN TIHAR BIG FESTIVAL छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. यहां बड़े पैमाने पर समर्थन मूल्य पर किसान धान बेचते हैं. खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में हर साल धान खरीदी का नया रिकॉर्ड भी बन रहा है.

PADDY PROCUREMENT 2024
धान तिहार किसानों का बड़ा पर्व (ETV BHARAT)

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार हर साल किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदती है. खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से धान खरीदी हुई. इन किसानों से 144.92 लाख यानी करीब 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया. धान खरीदी के इस आंकड़े ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल में हुई धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में साल दर साल धान खरीदी का रिकॉर्ड बनता जा रहा है. साल 2019 में जहां करीब 80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, वहीं साल 2023 आते तक यह आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया. इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी की उम्मीद की जा रही है.

  • साल 2019 में 80.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई.
  • साल 2020 में 83.94 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया.
  • साल 2021 में 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी.
  • साल 2022 में 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी.
  • साल 2023 में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई.

धान खरीदी का समर्थन मूल्य: छत्तीसगढ़ में किसानों से सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए के भाव से धान खरीद रही है. इस बार भी खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां चल रही है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल पहले ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बारदाने का इंतजाम, धान खरीदी केंद्रों में इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर और नापतौल उपकरणों को सही करने के निर्देश दे चुके हैं.

साल 2023 में हुई धान खरीदी की डिटेल जानिए: साल 2023 में 96 दिनों तक धान खरीदी चली. सीएम साय ने 31 जनवरी 2023 को खत्म होने वाले धान खरीदी के डेट को बढ़ाकर चार फरवरी कर दिया था. जिससे किसानों को धान बेचने में बड़ा फायदा हुआ. राज्य सरकार की रिपोर्ट के मुताबिर साल 2023-24 खरीफ वर्ष में समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई. जबकि साल 2022-23 के खरीफ साल में 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई. साल 2023-24 खरीफ वर्ष में कुल 37.39 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी ज्यादा हुई.

छत्तीसगढ़ में कब से होगी धान खरीदी, किस तरह मनेगा धान तिहार, इस दिन होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बंपर रिकॉर्ड, 129 लाख मीट्रिक टन धान बिका

छत्तीसगढ़ में धान तिहार पर मतगणना का असर, धान खरीदी का काउंटिंग कनेक्शन समझिए

ABOUT THE AUTHOR

...view details