नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मध्यम गति से ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. जिसके कारण सुबह के वक्त गुनगुनी ठंड महसूस की गई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पालम व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 16 से 18 फरवरी के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री तक रह सकता है. वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में लगातार चल रही दवाओं की वजह से प्रदूषण में सुधार बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है.