झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची में दुर्गोत्सव की धूम, सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा पंडालों का किया अनावरण

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 4 hours ago

Durga Puja 2024
प्रार्थना करते सीएम हेमंत सोरेन (ईटीवी भारत)

रांची:राजधानी रांची में दुर्गा महोत्सव की धूम मची हुई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 अक्टूबर को देर शाम तक रांची के विभिन्न पूजा पंडालों का अनावरण किया. सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब पहुंचे जहां उन्होंने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेका तथा समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

रातू रोड के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीपाटोली स्थित बांधगाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने आज शारदीय नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण किया. यहां भी मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की.

सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा पंडालों का किया अनावरण (ईटीवी भारत)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा से विशेष लगाव है. इस स्थान के प्रति उनकी आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर मां के दर्शन करने आते हैं. अन्य वर्षों की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां के दर्शन करने पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे.

सीएम का स्वागत करते कमेटी के सदस्य (ईटीवी भारत)

इसके पूर्व मुख्य संरक्षक के तौर पर मुख्यमंत्री ने इस पूजा पंडाल का अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने मां के दरबार में माथा टेक कर राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और लोगों को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे.

ईटीवी भारत (ईटीवी भारत)

गौरतलब है कि इस बार पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल की थीम कॉम्बिनेशन ऑफ कलर यानी रंगेर खेला की थीम पर बनाई गई है. करीब 48 लाख की लागत से बने इस पूजा पंडाल में फाइबर शीट, कपड़ा, लकड़ी, शीशा, थर्मोकोल समेत कई सामानों का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहद आकर्षक है, जिसमें की गई कलाकृति दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

पूजा पंडाल (ईटीवी भारत)

यह भी पढ़ें:

जारवा आदिवासी की थीम पर सरायकेला में बना पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भक्तों की भीड़

रंगेर खेला थीम पर सजा मां दुर्गा का दरबार, जानें, कैसे बनाई गयी ये आकर्षक कलाकृति - Durga Puja 2024

AI तकनीक से दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण! जानें, कहां किया जा रहा ऐसा अदभूत कारनामा - Puja pandal with AI

ABOUT THE AUTHOR

...view details