झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

पश्चिम से आ रही हवाओं से तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में बारिश के आसार - JHARKHAND WEATHER

झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. वहीं बाकी दिनों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है.

rain in Jharkhand
रांची मौसम केंद्र (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 16, 2025, 6:40 AM IST

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई. शनिवार को झारखंड में सबसे न्यूनतम तापमान खूंटी में 6.9 ℃ रिकॉर्ड किया गया, जबकि सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 34.3 ℃ रिकॉर्ड किया गया.

मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट बुलेटिन में बताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार आज से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 02 से 03 ℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • 16 और 17 फरवरी को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होगी, उसके बाद आसमान लगभग साफ रहेगा. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 16 फरवरी को रांची और आसपास के क्षेत्रों में आसमान लगभग साफ रहेगा और तापमान 14℃ से 30℃ के बीच रहेगा.
  • 18 और 19 फरवरी को सुबह की शुरुआत राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे के साथ होगी, उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
  • 20-21 फरवरी को राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश की संभावना है.

जिलों के न्यूनतम और अधितकम तापमान(℃ में)

  • रांची - 11.2 - 27.0
  • पू. सिंहभूम - 11.6 - 32.2
  • पलामू - 10.6 - 32.9
  • बोकारो - 10.1 - 30.1
  • प.सिंहभूम - 10.4 - 31.7
  • चतरा - 10.0 - 27.7
  • देवघर - 9.7 - 30.5
  • गढ़वा - 8.7 - 30.8
  • गोड्डा - जारी नहीं - 28.7
  • जामताड़ा - जारी नहीं - 29.8 - 29.5
  • खूंटी - 6.9 - 29.2
  • लातेहार - 11.0 - 21.5
  • लोहरदगा - 14.4 - 25.9
  • पाकुड़ - जारी नहीं - 30.7
  • सिमडेगा - जारी नहीं - 30 1
  • सरायकेला - जारी नहीं - 34.3

ABOUT THE AUTHOR

...view details