सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा 'पुअर लेडी' कहे जाने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
चंपाई ने कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाना कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक गरीब आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया, जो कांग्रेस पार्टी के शासन में शायद कभी संभव नहीं हो पता.
झारखंड के पूर्व सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी का बयान पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक है और इसका विरोध किया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों के हित में कुछ भी नहीं किया. उल्टा, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और धर्म को खत्म करने का प्रयास किया है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचलने और आदिवासियों पर गोलियां चलवाने का काम किया.
आदिवासी समाज और नारी का है अपमान मांगे माफी