दिल्ली

delhi

अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाकर जताया विरोध - BJP protest against kejriwal

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Mar 24, 2024, 12:20 PM IST

Updated : Mar 24, 2024, 2:18 PM IST

अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. जपा विधायक ने कहा कि जेल से गैंग चलता है सरकार नहीं.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा सहित क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पहले विरोध मार्च किया उसके बादकेजरीवाल का पुतला भी जलाया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन में शामिल अभय वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बने रखने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है. अरविंद केजरीवाल देश के इतिहास में पहले मुख्यमंत्री है जो कह रहे हैं कि जेल से सरकार चलाएंगे. भाजपा विधायक ने कहा कि जेल से गैंग चलता है सरकार नहीं, अभय वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की इस अनैतिक कार्यों की वजह से भाजपा को सड़क पर उतरना पड़ा है. केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें :मंत्री आतिशी का दावा - AAP कार्यालय जाने वाले रास्तों को पुलिस ने किया सील, चुनाव आयोग से की शिकायत

इसके अलावा प्रीत विहार, शाहदरा, मयूर विहार में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया, उनका पुतला जला कर विरोध जताया. इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के पुतले को होलिका के रूप में दहन किया.

ये भी पढ़ें :अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Last Updated : Mar 24, 2024, 2:18 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details