झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

पलामू लोकसभा सीट पर जनता ने दामाद के सिर बांधा जीत का सेहरा, बेटी को मिली हार! - Lok Sabha Election Result 2024

BJP candidate VD Ram wins. पलामू लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी वीडी राम ने जीत दर्ज की है. उन्होंने निकटम प्रतिद्वंदी ममता भुइयां को ढाई लाख से अधिक वोटों से हराया है.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 4, 2024, 8:33 PM IST

LOK SABHA ELECTION RESULT 2024
पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम. (फोटो-ईटीवी भारत)

पलामूःपलामू की जनता ने दामाद के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है. पलामू के दामाद विष्णुदयाल राम चुनाव जीत गए हैं, जबकि बेटी ममता भुइयां हार गई हैं. पलामू लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विष्णुदयाल राम सांसद चुने गए हैं. विष्णु दयाल राम 2014 और 2019 में भी पलामू लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे.

पलामू लोकसभा सीट से जीत के बाद बयान देते भाजपा प्रत्याशी वीडी राम. (वीडियो-ईटीवी भारत)

वीडी राम ने ममता भुइयां को 288622 वोटों से हराया

विष्णुदयाल राम ने पलामू लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां को 2 लाख 88 हजार 622 वोटों से हरा दिया है. विष्णुदयाल राम को 7 लाख 62 हजार 290 वोट मिले, जबकि ममता भुइयां को 4 लाख 73 हजार 668 वोट मिले हैं. 2014 और 2019 के भी लोकसभा चुनाव में पलामू लोकसभा सीट से राजद चुनाव हारी थी.

कुल 22 राउंड चली वोटों की गिनती

पलामू लोकसभा सीट पर मंगलवार को 22 राउंड में मतगणना हुई. सभी राउंड में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम को राजद प्रत्याशी से अधिक वोट मिले हैं. पोस्टल बैलेट की गिनती में भी विष्णुदयाल राम को सबसे अधिक वोट मिले हैं. पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अधिक वोट मिले हैं.

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को प्रमाण पत्र सौंपते जिला निर्वाची पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)

झारखंड के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं विष्णुदयाल राम

विष्णुदयाल राम पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं. विष्णुदयाल राम झारखंड के पूर्व डीजीपी रहे हैं. पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद विष्णुदयाल राम 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और पलामू संसदीय सीट से चुनाव लड़े थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में ढाई लाख वोटों से विष्णुदयाल राम चुनाव जीते थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में विष्णुदयाल राम 477606 वोट से चुनाव जीते थे. विष्णुदयाल राम मूल रूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और पलामू में उनका ससुराल है.

यह जनता और विकसित भारत की जीतः वीडी राम

वहीं जीत के बाद पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि यह जनता की जीत है. यह विकसित भारत की जीत है. यह भाजपा कार्यकर्ताओं के जीते है, जिन्होंने कड़ी मेहनत की है. यह अधूरे कार्यों को पूरा करने की जीत है.

जनता का फैसला स्वीकारः ममता भुइयां

वहीं नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया गठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी ममता भुइयां ने कहा कि जनता ने अपार समर्थन दिया है. मैं तहे दिल से जनता को धन्यवाद देती हूं. जनता का फैसला स्वीकार हैं.

ये भी पढ़ें-

कौन होगा पलामू का सांसद! वीडी राम या ममता भुइयां, वोटिंग के बाद शुरू हुआ कैलकुलेशन का दौर - Lok Sabha Election 2024

पलामू में कल्पना सोरेन ने राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में की चुनावी सभा, कहा-झारखंड की खनिज संपदा को लूटना चाहती है केंद्र सरकार! - Lok Sabha Election 2024

पलामू सीट के लिए 13 मई को मतदान, भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को कहां-कहां मिली है चुनौती, ममता का क्या है प्लस प्वाइंट - Lok Sabha Election 2024

ABOUT THE AUTHOR

...view details