जयपुर.लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश भाजपा अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में जुट गई है. यही वजह है कि मोर्चों की नई टीम तैयार की जा रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किसान और ओबीसी मोर्चे की नई टीम की घोषणा कर दी है. हालांकि, दोनों ही मोर्चों में अध्यक्ष पहले ही नियुक्त किए जा चुके थे, लेकिन अब बाकी पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की गई है.
किसान मोर्चा की नई टीम :प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम में हेमाराम चौधरी, खेमाराम चौधरी, गणपत सिंह राठौड़, बिरदी सिंह चौधरी, सत्येंद्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल, राजेंद्र सिंह रावत, कमलेंद्र सिंह हाडा, संजय धाकड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष, रेवत सिंह राजपुरोहित, ओपी यादव, बलराम दून को प्रदेश महामंत्री, समरथ सिंह राठौड़, जीवन चौधरी, प्रकाश भांकर, चिराग चौधरी, रामनिवास मुंडा, राधेश्याम गुर्जर को प्रदेश मंत्री, दिनेश मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को प्रदेश से सह कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र त्यागी को प्रदेश कार्यालय मंत्री, राजेंद्र ढाका को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अशोक पारीक को प्रदेश सह-मीडिया से प्रभारी, गुरजंट सिंह धालिवाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, दीपांशु जैन को आईटी प्रभारी, अवधेश कुमार शर्मा को आईटीसी सह-संयोजक, ओमप्रकाश मीणा को प्रदेश संयोजक नीति अनुसंधान व प्रशिक्षण विभाग, राजसाध वैष्णव को प्रदेश संयोजक प्राकृतिक खेती, सूर्य प्रकाश शर्मा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है.