उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

खराब मौसम का उड़ानों पर पड़ रहा असर, दिल्ली जाने-आने वाली तीन फ्लाइट कैंसिल - weather impacts flights - WEATHER IMPACTS FLIGHTS

देश के लगभग सभी प्रदेशों में मानसून सक्रिय है. तेज रफ्तार हवाओं के चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. जिसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है.

खराब मौसम का उड़ानों पर पड़ रहा असर
खराब मौसम का उड़ानों पर पड़ रहा असर (photo credit etv bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jun 29, 2024, 8:21 AM IST

लखनऊ :देश के लगभग सभी प्रदेशों में मानसून सक्रिय है. तेज रफ्तार हवाओं के चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. जिसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से जाने वाली एक फ्लाइट तथा दिल्ली से लखनऊ आने वालीं दो फ्लाइट रद्द कर दी गई. इसके साथ ही कई विमान अपने तय समय से घंटे विलंबित रहे.

शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ में भीषण बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके कारण दिल्ली से लखनऊ शाम 19.50 पर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6e 538 रद्द कर दी गई. इसी के साथ इंडिगो की ही देर शाम 20.40 पर लखनऊ आने वाली विमान संख्या 6e 227 5 रद्द कर दी गई. वहीं 20.20 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6e 546 भी खराब मौसम के कारण निरस्त कर दी गई.

शुक्रवार को लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आई एक्स 1953 अपने निर्धारित समय 9.45 के बजे 12.57, इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6e523 अपने निर्धारित समय 13.10 के बजाय 14.08, एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या ए आई 626 अपने निर्धारित समय से एक घंटा, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक घंटा, इंडिगो की गोवा जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय से 2 घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, विस्तारा की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, इंडिगो की चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, इंडिगो की भोपाल जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दमाम जाने वाली फ्लाइट 1 घंटा, इंडिगो की पुणे जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 घंटा विलंब से उड़ान भर सकी.

शुक्रवार को हैदराबाद से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस कि विमान संख्या आई एक्स 954 अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 45 मिनट विलम्ब से, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची. दिल्ली से शाम 18.40 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 19.43, गोवा से शाम 20.00 आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 21.10, एयर इंडिया की दिल्ली से 20.05 पर लखनऊ आने वाली फ्लाइट 21.18 पर लखनऊ पहुंच सकी.

यह भी पढ़ें :18 यात्रियों को लिए बिना रवाना हो गई इंडिगो की फ्लाइट, लखनऊ एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा - Lucknow airport commotion

ABOUT THE AUTHOR

...view details