उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ के अनाथालय से खिड़की जाली काटकर 9 लड़कियां भागीं, 2 बरामद, सभी नाबालिग

बस अड्डों, भीड़भाड़ वाली जगहों पर की जा रही लड़कियों की तलाश

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 4 hours ago

लखनऊ के अनाथालय से भागीं लड़कियां.
लखनऊ के अनाथालय से भागीं लड़कियां. (Photo Credit; ETV Bharat)

लखनऊ :राजधानीके अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित अनाथालय से शुक्रवार सुबह 9 नाबालिग लड़कियां भाग निकलीं. अनाथालय स्टाफ को इस बात की जानकारी मिली तो सूचना पुलिस को दी. अलीगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही लड़कियों की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद 2 लड़कियों को बरामद कर लिया गया, जबकि अभी तक 7 लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है.

लखनऊ के अनाथालय से भागीं लड़कियां. (Video Credit; ETV Bharat)

अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय है. अनाथालय के एक कमरे में 9 लड़कियां साथ रहती थीं. तड़के करीब 4 बजे सभी 9 लड़कियों ने पहले कमरे की खिड़की में लगी जाली काटी और भाग गईं. काफी देर बाद इसकी जानकारी अनाथालय के संचालक और अन्य लोगों को लगी. इसके बाद तत्काल सूचना अलीगंज पुलिस को दी गई. अलीगंज पुलिस की तत्परता से 2 लड़कियों को कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया गया. शेष 7 लड़कियां कहां हैं, इस बारे में अभी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है.

दूसरी ओर, बरामद की गई लड़कियों से पुलिस जानकारी ले रही है. उनके अनाथालय से भागने के पीछे क्या कारण, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. बताते हैं कि कुछ लड़कियां लावारिस हालत में अनाथालय लाई गई थीं. एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि अलीगंज पुलिस को सुबह सूचना मिली कि अनाथालय से 9 लड़कियां भाग गईं हैं. पुलिस ने तत्काल उनकी सकुशल बरामदगी के लिए अपनी टीम को लगाया. 2 लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, शेष की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रयास किया जा रहा है. लड़कियों के परिवारीजन व रिश्तेदारों से बात भी की गई है, जो भी संभावित प्रयास हैं, किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में सपा कार्यालय के सामने युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

ABOUT THE AUTHOR

...view details