रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया. सीएम साय ने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा.
"वीर जवानों का साहस देश सेवा की देता है प्रेरणा":मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है. देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देश सेवा की प्रेरणा देता है.
राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं : विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़