रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त के तहत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर किया है.
किस जिले में कितनी राशि ट्रांसफर:महिला एवं बाल विकास विभाग ने अलग अलग जिलों में महतारी वंदन योजना के तहत ट्रांसफर की गई राशि का विवरण दिया है. खास बात यह है कि रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 51.19 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं.
⦁ बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए
⦁ बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए
⦁ बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए
⦁ बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए
⦁ बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए
⦁ बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए
⦁ बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए
⦁ दंतेवाड़ा जिले में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए
⦁ धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए
⦁ दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए
⦁ गरियाबंद जिले में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए
⦁ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए
⦁ जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए
⦁ जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए
⦁ कबीरधाम जिले में 2,53,149 हितग्राहियों को 23.53 करोड़ रुपए