झारखंड

jharkhand

हॉकी का खुमार! 30 अप्रैल से 9 मई तक राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का आयोजन, 8 राज्य की टीम होंगी शामिल - National Womens Hockey League

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 25, 2024, 5:39 PM IST

National Womens Hockey tournament in Ranchi. रांची में 30 अप्रैल से 9 मई तक नेशनल वूमेन हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश की आठ राज्यों की टीमें शामिल होंगी. रांची में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने ये जानकारी मीडिया से साझा की.

National Womens Hockey League will be organized in Ranchi from 30 April to 9 May
रांची में 30 अप्रैल से 9 मई तक नेशनल वूमेन हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने दी जानकारी

जानकारी देते राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की धरती पर एक बार फिर हॉकी का खुमार देखने को मिलेगा. 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में नेशनल वूमेन हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में देशभर की आठ टीमें में शामिल होंगी. जिसमें मेजबान झारखंड के साथ-साथ ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और पश्चिम बंगाल की टीम हिस्सा लेंगी.

रांची में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त प्रयास से कराया जा रहा है. ये टूर्नामेंट देश में पहली बार हो रहा है, क्योंकि इसके प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय हॉकी एसोसिशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन कर एक टीम का गठन करेगा. उन्होंने बताया कि आज नेशनल टीम में हॉकी खिलाड़ियों की घोर कमी है.

राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने कहा कि इसी साल मार्च में इंटरनेशनल वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जिसको देखते हुए इंडियन हॉकी एसोसिएशन की तरफ से देशभर से अच्छे खिलाड़ियों को चयन कर एक बेहतर टीम बनाने का निर्णय लिया गया है. जिससे विपरीत परिस्थिति में भी हमारे सभी खिलाड़ी एक बराबर प्रदर्शन कर सके.

इंडियन हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने कहा कि इस लीग में शामिल कुल आठ टीमों के शामिल खिलाड़ियों में जो बेहतर प्रदर्शन करेगा. उस खिलाड़ी को नेशनल हॉकी टीम के लिए सिलेक्ट किया जाएगा. वहीं झारखंड हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विजय सिंह बताते हैं कि आठ राज्यों की टीम में कल 168 खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, जिसमें 50 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं खिलाड़ियों के अलावा 23 क्रू मेंबर के लोग भी टीम में शामिल रहेंगे.

30 अप्रैल से 9 मई तक चलने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में कुल 28 मैच खेले जाएंगे, प्रतिदिन चार मैच का आयोजन होगा. नौ दिनों तक चलने वाले इस लीग मैच में 2 दिन मैच का आयोजन नहीं किया जाएगा. 2 दिन खिलाड़ियों को आराम करने का वक्त दिया गया है. झारखंड हॉकी एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल, 1 मई, 3 मई, 4 मई, 6 मई, 7 मई और 9 मई को सुबह 7:00 से रात्रि के 10 बजे तक मैच का आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि झारखंड को प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य कहा जाता है. झारखंड के सिमडेगा, गुमला, रांची और हजारीबाग जैसे जिलों के सुदूर क्षेत्रों से कई ऐसे खिलाड़ी निकल कर सामने आए हैं, जो झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन कर चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि 30 अप्रैल से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के बाद कितने खिलाड़ी चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाते हैं.

इसे भी पढ़ें- नेशनल महिला हॉकी लीग की होगी शुरुआत, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कही बड़ी बात - Hockey

इसे भी पढ़ें- सलीमा टेटे ने जीता प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, कहा- 'मैं अब परिवार की मदद कर सकती हूं' - Salima Tete

इसे भी पढ़ें- हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, नेशनल कोचिंग शिविर के लिए चुने गए 28 खिलाड़ी - Hockey

ABOUT THE AUTHOR

...view details