दिल्ली

delhi

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 7 hours ago

ETV Bharat / spiritual

अक्टूबर में व्रत-त्योहारों की महीने भर धूम, जानें कब है नवरात्रि, करवा चौथ और दीपावली - October Vrat Tyohar

Hindu Vrat Tyohar In October : अक्टूबर महीने में इस साल एक साथ कई प्रमुख व्रत-त्योहार हैं. इनमें शारदीय नवारत्रि, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली कुछ त्योहार की तैयारी में लोग अभी से जुटे हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर..

October Vrat Tyohar 2024
अक्टूबर में व्रत त्योहार (ETV Bharat)

हैदरबाद : अक्टूबर 2024 में हिंदू धर्म से जुड़े त्योहारों की भरमार है. माह की शुरुआत सर्वपितृ अमावस्या के साथ है. वहीं माह का समापन नरक चतुर्दशी के साथ हो रहा है. इस महीने शारदीय नवारत्रि (Sharadiya Navratri), सूर्य ग्रहण (Surya Grahan), दशहरा (Dussehra), करवा चौथ (karva chauth) सहित कई छोटे-बड़े त्योहार हैं. अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार-

अक्टूबर : व्रत त्योहार (ETV Bharat)

अक्टूबर 2024 व्रत-त्योहार

  • 1 अक्टूबर, 2024: चतुर्दशी श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर, 2024: अश्विन अमावस्या
  • 2 अक्टूबर, 2024: सर्वपितृ अमावस्या
  • 3 अक्टूबर, 2024: सूर्य ग्रहण
  • 3 अक्टूबर, 2024: शारदीय नवरात्रि और घटस्थापना
  • 6 अक्टूबर, 2024: विनायक चतुर्थी
  • 8 अक्टूबर, 2024: स्कंद षष्ठी
  • 9 अक्टूबर, 2024: कल्पारंभ
  • 10 अक्टूबर, 2024: नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा
  • 11 अक्टूबर, 2024: दुर्गा महा नवमी पूजा, महा अष्टमी पूजा, संधि पूजा
  • 12 अक्टूबर, 2024: दशहरा, शारदीय नवरात्रि पारण
  • 13 अक्टूबर, 2024: दुर्गा विसर्जन
  • 14 अक्टूबर, 2024: पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्टूबर, 2024: शुक्ल प्रदोष व्रत
  • 17 अक्टूबर, 2024: आश्विन पूर्णिमा व्रत और तुला संक्रांति
  • 20 अक्टूबर, 2024 : संकष्टी चतुर्थी
  • 20 अक्टूबर, 2024 : करवा चौथ
  • 28 अक्टूबर, 2024: रमा एकादशी
  • 28 अक्टूबर, 2024: गोवत्स द्वादशी
  • 29 अक्टूबर, 2024: धनतेरस, यम दीपम
  • 29 अक्टूबर, 2024: कृष्ण प्रदोष व्रत
  • 30 अक्टूबर, 2024: मासिक शिवरात्रि
  • 30 अक्टूबर, 2024: काली चौदस
  • 30 अक्टूबर, 2024: हनुमान पूजा
  • 31 अक्टूबर, 2024: नरक चतुर्दशी
नवरात्रि कैलेंडर 2024
तारीख दिन त्योहार तिथि
3 अक्टूबर 2024 गुरुवार घटस्थापना प्रतिपदा
4 अक्टूबर 2024 शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी पूजा द्वितीया
5 अक्टूबर 2024 शनिवार मां चंद्रघंटा पूजा तृतीया
6 अक्टूबर 2024 रविवार मां कुष्मांडा पूजा चतुर्थी
7 अक्टूबर 2024 सोमवार मां स्कंदमाता पूजा महा पंचमी
8 अक्टूबर 2024 मंगलवार मां कात्यायिनी पूजा महाषष्ठी
9 अक्टूबर 2024 बुधवार मां कालरात्रि पूजा महा सप्तमी
10 अक्टूबर 2024 गुरुवार मां महागौरी पूजा महाअष्टमी
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार मां सिद्धिदात्री पूजा महानवमी
12 अक्टूबर 2024 शनिवार विजय दशमी दशमी

ये भी पढ़ें

ABOUT THE AUTHOR

...view details