दिल्ली

delhi

नवरात्रि 2024: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा - Navratri 2024 Day 2

Navratri Day 2 Maa Brahmacharini : आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन होंगे. पढ़ें पूरी खबर..

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 4 hours ago

Published : 4 hours ago

Maa Brahmacharini
नवरात्रि 2024 (ETV Bharat)

हैदराबादःहिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, दिन शुक्रवार है. नवरात्रि में आज मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना से मानव में त्याग, तप, सदाचार, वैराग्य, संयम की वृद्धि होती है. इससे उपासक का मन जीवन के कठिन समय में कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होता है. मां अपने उपासकों की दुर्गुणों व दोषों को समाप्त करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि विधि पूर्वक सच्चे मन से मां की उपासना करने स उपासक दीर्धायु होता है.

कूष्माण्डा स्वरूप धारण करने के बाद माता पार्वती जन्म दक्ष प्रजापति के घर हुआ. माता पार्वती इस अवतार में एक महान सती रही हैं. उनके ब्रह्मचारिणी स्वरूप को मां ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सबों को सौभाग्य प्रदान करने वाले भगवनान मंगल को माता ब्रह्मचारिणी द्वारा शासित हैं. माता ब्रह्मचारिणी स्वरूप में देवी को पादुकाविहीन चरणों से चलते हुए प्रदर्शित किया गया है. इस स्वरूप में मां को दो भुजाओं के साथ दिखाया गया है. इस रूप में माता के एक हाथ (दाहिने) में जप माला और दूसरे हाथ (बायें) में कमण्लडु धारण की हुईं हैं. प्रभु शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता ब्रह्मचारिणी को तपस्या करना पड़ा था. कठोर तपस्या के कारण ब्रह्मचारिणी नाम से उन्हें संबोधित किया जाता है.

नवरात्रि कैलेंडर 2024
तारीख दिन त्योहार तिथि
3 अक्टूबर 2024 गुरुवार घटस्थापना प्रतिपदा
4 अक्टूबर 2024 शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी पूजा द्वितीया
5 अक्टूबर 2024 शनिवार मां चंद्रघंटा पूजा तृतीया
6 अक्टूबर 2024 रविवार मां कुष्मांडा पूजा चतुर्थी
7 अक्टूबर 2024 सोमवार मां स्कंदमाता पूजा महा पंचमी
8 अक्टूबर 2024 मंगलवार मां कात्यायिनी पूजा महाषष्ठी
9 अक्टूबर 2024 बुधवार मां कालरात्रि पूजा महा सप्तमी
10 अक्टूबर 2024 गुरुवार मां महागौरी पूजा महाअष्टमी
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार मां सिद्धिदात्री पूजा महानवमी
12 अक्टूबर 2024 शनिवार विजय दशमी दशमी

माता का प्रिय पुष्प चमेली है. मां ब्रह्मचारिणी को स्लेटी रंग प्रिय है. यह रंग संतुलित का प्रतीक माना जाता है. यह हमें व्यवहारिक के साथ-साथ सरल बनने के लिए प्रेरित करता है. यह रंग मुख्य रूप से हल्के रंग को पसंद करने भक्तों के लिए उपयुक्त है. बता दें माता के भक्त रोजाना उनकी पसंद के अनुरूप वस्त्र धारण करते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details