दिल्ली

delhi

भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, आज है रोहिणी व्रत - Panchang 27 August

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 27, 2024, 6:01 AM IST

Today Panchang In Hindi: आज भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. आज दही हांडी और रोहिणी व्रत है. स्थायी काम की इच्छा रखने वाले किसी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है. पढ़ें पूरी खबर...

Panchang 27 August
27 अगस्त का पंचांग (ETV Bharat)

हैदराबादःआज 27 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है. आज दही हांडी और रोहिणी व्रत है.

मंदिर निर्माण के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाले किसी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:50 से 17:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा। इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

27 अगस्त का पंचांग

  1. भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, किसी भी तरह के शुभ काम से करें परहेज
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : भाद्रपद
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  5. दिन : मंगलवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  7. योग : हर्शन
  8. नक्षत्र : रोहिणी
  9. करण : तैतिल
  10. चंद्र राशि : वृषभ
  11. सूर्य राशि : सिंह
  12. सूर्योदय : सुबह 06:20 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:01 बजे
  14. चंद्रोदय : देर रात 12.12 बजे (28 अगस्त)
  15. चंद्रास्त : दोपहर 02.03 बजे
  16. राहुकाल : 15:50 से 17:25
  17. यमगंड : 11:05 से 12:40

ये भी पढ़ें

जानें, इस सप्ताह किन राशियों के जातकों के रोजगार, प्रेम और कारोबार में उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त - Weekly Horoscope

ABOUT THE AUTHOR

...view details