हैदराबाद: आज 03 फरवरी, 2025 सोमवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है. माता ललिता त्रिपुर सुंदरी इस तिथि की रक्षक हैं. यह तिथि सभी तरह के शुभ काम के लिए अच्छी मानी जाती है. आज स्कंद षष्ठी भी है. षष्ठी तिथि 4 फरवरी की सुबह 04.37 बजे तक है.
3 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : माघ
- पक्ष : शुक्ल पक्ष
- दिन : सोमवार
- तिथि : पंचमी
- योग : सिद्धि
- नक्षत्र : रेवती
- करण : बलव
- चंद्र राशि : मीन
- सूर्य राशि : मकर
- सूर्योदय : सुबह 07:18 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:28 बजे
- चंद्रोदय : सुबह 10.07 बजे
- चंद्रास्त : रात 11.16 बजे
- राहुकाल : 08:42 से 10:06
- यमगंड : 11:29 से 12:53