दिल्ली

delhi

ETV Bharat / spiritual

10th March Panchang : फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या, नए कार्य के लिए करें चंद्रोदय की प्रतीक्षा - Rashifal Panchang horoscope

10th March Panchang : आज रविवार के दिन फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि है. आज चंद्रमा कुंभ राशि व पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा. पढ़ें पूरी खबर ... 10 March 2024 Panchang , आज का पंचांग , 10 March Rashifal .

Astrological Prediction horoscope 10th March Panchang
आज का पंचांग

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 10, 2024, 12:04 AM IST

Updated : Mar 10, 2024, 12:50 PM IST

हैदराबाद: आज 10 मार्च रविवार के दिन फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि है. इसे अंधकार का दिन कहा जाता है. माता काली इस दिन पर शासन करती है. ध्यान करने, लोगों को दान करने और जानवरों को खिलाने के साथ पूर्वजों की पूजा करने का सबसे अच्छा दिन है. इस दिन विवाह समारोह या कोई नई शुरुआत नहीं करनी चाहिए. नई शुरुआत के लिए चंद्रोदय की प्रतीक्षा करें. आज दर्श आमावस्या भी है. अमावस्था तिथि दोपर 02.29 बजे तक है.

शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है नक्षत्र :आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा. इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि में 20 डिग्री से लेकर 3:20 डिग्री मीन राशि तक है. इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति है. लड़ाई, छल और संघर्ष या शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने, कीटनाशक छिड़कने, आगजनी, कचरा जलाने, विनाश के कार्य या क्रूरता के कार्यों के लिए उपयुक्त है. शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 17:17 से 18:46 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

  1. 10 मार्च का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : फाल्गुन
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष अमावस्या
  5. दिन : रविवार
  6. तिथि : अमावस्या
  7. योग : साध्य
  8. नक्षत्र : पूर्वभाद्रपद
  9. करण : नाग
  10. चंद्र राशि : कुंभ
  11. सूर्य राशि :
  12. सूर्योदय : सुबह 06:52 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 06.36 बजे
  15. चंद्रास्त : शाम 06.33 बजे
  16. राहुकाल : 17:17 से 18:46
  17. यमगंड : 12:49 से 14:19
Last Updated : Mar 10, 2024, 12:50 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details