दिल्ली

delhi

सिनी शेट्टी के सिर नहीं सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, टॉप-4 में जगह नहीं बना पाईं भारतीय सुंदरी

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 9, 2024, 11:02 PM IST

Updated : Mar 13, 2024, 3:22 PM IST

sini shetty : मिस वर्ल्ड 2024 की विनर को देखने के लिए जो आंखें तरस रही थीं. ऐसे में भारत के हाथ निराशा लगी है. जी हां! भारतीय सुंदरी सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 की रेस से बाहर हो चुकी हैं.

Sini Shetty
सिनी शेट्टी

मुंबई:धक-धक के बीच आखिरकार मिस वर्ल्ड 2024 की वह अनाउंसमेंट कान में पड़ चुकी है, जिसकी किसी भी भारतीय ने उम्मीद नहीं कि थी. जीत की उम्मीद के साथ मिस वर्ल्ड 2024 का शो देख रहे भारतीय दर्शकों के हाथ निराशा लगी है. जी हां! मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता की रेस से भारत की सिनी शेट्टी बाहर हो चुकी हैं. इस खबर की जैसे ही अनाउंसमेंट हुई तो भारतीयों के बीच मायूसी छा गई है. सिनी टॉप-4 में जगह नहीं बना पाईं और जीत की रेस से बाहर हो गईं.

मिस वर्ल्ड 2024 को भारत 28 साल के लंबे अंतराल के बाद होस्ट कर रहा है. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए भारत के साथ ही 115 देशों की सुंदरियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया था. पिछले साल की विजेता मिस वर्ल्ड 2022 पोलैंड की करोलिना बिलावस्का मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य कार्यक्रम में अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी.

इस बीच आइए आपको बताते हैं सिनी के बारे में सब कुछ...सिनी का पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्टी है. सिनी का जन्म 2 अगस्त 2001 में हुआ था और वह 22 साल की उम्र में इस बिग इवेंट में भारत को रिप्रजेंट कीं. सिनी मूलरूप से कर्नाटक की हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई मुंबई में हुई है. इस बीच सिनी की स्टडी पर नजर डालें तो उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री ली है. सिनी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं. सिनी ने साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा सिनी एक मिस बॉडी ब्यूटीफुल एंड एनआईएफडी मिस टैलेंट सब-टाइटल्स का अवार्ड भी जीत चुकी हैं. यही नहीं इंडियन ब्यूटी सिनी फेमिना मिस इंडिया कर्नाटक भी रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले से पहले सिनी शेट्टी का 140 करोड़ देशवासियों को संदेश, बोलीं- 'मैं वादा करती हूं...'
Last Updated : Mar 13, 2024, 3:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details