नई दिल्ली:भारत में सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना एक परंपरा माना जाता है. घर में शादी हो या कोई खास त्योहार हो, कई लोग सोने और चांदी के गहने को खरीदारी करते है. वैसे आज दशहरा के दिन सोने और चांदी को खरीदना खास तौर से शुभ माना जाता है. वहीं, त्योहार सीजन के कारण लगातार सोने और चांदी की मांग बढ़ रही है. इस बीच आज सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है.
12 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमत 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. हाई प्योरिटी के लिए जाने जाने वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आभूषण खरीदारों के लिए, 22 कैरेट सोना, जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण अधिक टिकाऊ होता है. आज 22 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दूसरी ओर, चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.
आज आपके शहर में सोने की कीमत
शहर | 22 कैरेट सोने की कीमत | 24 कैरेट सोने की कीमत |
दिल्ली | 71,350 | 77,820 |
मुंबई | 71,200 | 77,670 |
अहमदाबाद | 71,250 | 77,720 |
चेन्नई | 71,200 | 77,670 |
कोलकाता | 71,200 | 77,670 |
गुरुग्राम | 71,140 | 77,590 |
लखनऊ | 71,140 | 77,590 |
बेंगलुरु | 71,200 | 77,670 |
जयपुर | 71,140 | 77,590 |
पटना | 71,250 | 77,720 |
हैदराबाद | 71,200 | 77,670 |