श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसमें 2,864 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 417 मौतें हुईं और 3,894 घायल हुए. जम्मू जिले में सबसे अधिक दुर्घटनाएं और मौतें दर्ज की गईं, जहां 537 दुर्घटनाओं में 75 मौतें हुईं और 750 घायल हुए, इसके बाद उधमपुर में 228 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 47 मौतें हुईं और 314 घायल हुए.
इसके विपरीत, शोपियां में सबसे कम दुर्घटनाएं हुईं, कुल 30 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो मौतें हुईं और 52 घायल हुए. जून में सड़क दुर्घटनाओं को चरम देखा गया, जिसमें 546 दुर्घटनाएं हुई, 71 मौतें हुई और 805 घायल हुए थे. वहीं, जनवरी महीने में सबसे कम दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें 398 हादसे हुई थे, 55 मौतें हुई थी और 486 घायल हुए थे.
इस बीच, अधिकारियों ने कई हाई रिस्क वाले क्षेत्रों की पहचान की, जिसमें जम्मू जिला सबसे अधिक दुर्घटना-ग्रस्त रहा. उधमपुर और कठुआ भी दुर्घटनाओं की उच्च आवृत्ति वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं. वर्ष 2023 में जम्मू-कश्मीर में 6,298 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 730 घातक दुर्घटनाएं शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप 893 मौतें हुईं और 8,469 लोग घायल हुए थे. पिछले साल जम्मू में सबसे अधिक दुर्घटनाए और मौतें हुई थी, जबकि शोपियां में सबसे कम दुर्घटनाएं और मौतें हुई थी.