दिल्ली

delhi

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 5 hours ago

Updated : 3 hours ago

ETV Bharat / bharat

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, 5 मंत्रियों की एंट्री, 4 हुए बाहर - Aam Aadmi Party

Punjab Cabinet: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में आज पांच नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है, जबकि चार मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है.

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल
पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल (ANI)

चंडीगढ़:पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कैबिनेट में मंत्रियों का आना-जाना लगा हुआ है. इस बीच सोमवार को करीब 10 महीने बाद फिर से पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल हुआ. चार मंत्रियों को हटाने के बाद अब भगवंत मान की कैबिनेट में पांच नए चेहरे जोड़े गए हैं.

सभी नए मंत्रियों ने राजभवन पहुंचकर आज शपथ ली. शपथ लेने वाले मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुण प्रीत सिंह , रवजोत सिंह और महेंद्र भगत शामिल हैं. वहीं, बलकौर सिंह, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्मा शंकर जिम्पा और अमोल गगन मान को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है.

हरदीप सिंह मुंडिया बने मंत्री
हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल से विधायक हैं. 2022 में उन्होंने AAP के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को हराया था. जो पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के दामाद हैं. साहनेवाल शिरोमणि अकाली दल की सीट रही है.

बरिंदर कुमार गोयल
बरिंदर गोयल ने पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल के परमिंदर सिंह ढींडसा को हराया था. पेशे से वकील गोयल ने 1992 में भाजपा के टिकट पर लहरागागा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. हाालंकि, बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.

तरुणप्रीत सिंह सोंध
मंत्री पद की शपथ लेने वाले तरुणप्रीत सोंध ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरकीरत सिंह कोटली को हराया. सोंध को 62,425 वोट मिले जबकि कोटली ने केवल 26,805 वोट हासिल किए.

डॉ रवजोत सिंह
डॉ रवजोत सिंह ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने चुरासी से चुनाव लड़ा था. आपको बता दें कि डॉ. रवजोत सिंह पेशे से डॉक्टर हैं. वह पहली बार विधायक बने हैं.

महेंद्र भगत
मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे नए नामों में सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र भगत की है, जिन्होंने जालंधर पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है. महेंद्र भगत ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हराया था. महेंद्र भगत को यहां 55,245 वोट मिले.

कैबिनेट से कौन-कौन बाहर?
बता दें कि बलकौर सिंह, चेतन सिंह जोडामाजरा, ब्रह्मा शंकर जिम्पा और अमोल गगन मान को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है. इस साल जुलाई महीने से ही कैबिनेट फेरबदल की चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण शायद यह मामला अटका हुआ था.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बोले- राहुल या तो पप्पू हैं या फिर बहुत बड़े शातिर

Last Updated : 3 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details