हैदराबाद:फरवरी का महीना शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. ऐसे में, आइए जानते हैं कि फरवरी में कितने लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं और कुल कितने दिन दफ्तरों में छुट्टियां रहने वाली हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है. आरबीआई के मुताबिक, फरवरी में बैंकों में कुल 14 दिन छुट्टी रहेगी. इसमें साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार और रविवार) भी शामिल हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि बैंकों की ये छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं.
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
- 2 फरवरी, 2025: रविवार
- 3 फरवरी, 2025: सरस्वती पूजा (अगरतला)
- 8 फरवरी, 2025: दूसरा शनिवार
- 9 फरवरी, 2025: रविवार
- 11 फरवरी, 2025: थाई पोसम (चेन्नई)
- 12 फरवरी, 2025: गुरु रविदास जयंती (शिमला)
- 15 फरवरी, 2025: लुई-नगाई-नी (इंफाल)
- 16 फरवरी, 2025: रविवार
- 19 फरवरी, 2025: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर)
- 20 फरवरी, 2025: राज्य दिवस (आइजोल, ईटानगर)
- 22 फरवरी, 2025: चौथा शनिवार
- 23 फरवरी, 2025: रविवार
- 26 फरवरी, 2025: महाशिवरात्रि (करीब पूरा भारत)
- 28 फरवरी, 2025: लोसर (गंगटोक)