दिल्ली

delhi

By PTI

Published : Feb 8, 2024, 9:11 PM IST

ETV Bharat / bharat

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन

avalanche struck the Sonamarg area : जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन हुआ. हालांकि इसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं बर्फबारी के मद्देनजर कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है.

avalanche struck the Sonamarg area
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से गुजरने वाले श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की घटना सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण वर्कशाप के पास हुई. हालांकि, घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है.

उन्होंने फरवरी महीने के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के मद्देनजर कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने लोगों से अगले 24 घंटे तक हिमस्खलन के खतरे वाले इलाकों में नहीं जाने को कहा है.

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार - कश्मीर में गुरुवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे बीती रात शून्य से नीचे 10.5 डिग्री था. तापमान के नीचे गिर जाने से गुलमर्ग में बुधवार की रात घाटी की सबसे सर्द रात रही.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.5 डिग्री और शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शीतकालीन ऋतु के इस मौसम में पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे रहा. घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है.

हालांकि, भीषण सर्दी 'चिल्लई कलां' की 40 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है. घाटी इस समय 20 दिन के 'चिल्लई-खुर्द' (भीषण के मुकाबले कम ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिन के 'चिल्लई-बच्चा' (हल्की ठंड) का दौर आएगा.

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढका गुलमर्ग, देखें वीडियो

ABOUT THE AUTHOR

...view details