ETV Bharat / state

शुभ मुहूर्त में खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, पुजारी समेत 25 लोग हुए शामिल

author img

By

Published : May 13, 2021, 2:28 PM IST

Updated : May 14, 2021, 12:45 PM IST

यमुनोत्री धाम के कपाट आज खोल दिए गए हैं. इस बार कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं है. यमुनोत्री धाम के कपाट 25-25 पुरोहितों और प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में खोले गए.

yamunotri-dham-kapat
आज खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट

उत्तरकाशी: शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. आज यमुनोत्री धाम के कपाट 25-25 पुरोहितों और प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में खोले गए. कोरोनाकाल में कपाट खोलने में सरकार की गाइडलाइन का पालन किया गया.

कोरोनाकाल की मार इतिहास में दूसरी बार लगातार चारधाम यात्रा पर भी पड़ी है. यह दूसरी बार होगा, जब विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बिना श्रद्धालुओं के खुल रहे हैं.

शुक्रवार यानी आज दोपहर को चारधाम यात्रा दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं के शुरू गई है. आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 15 मिनट पर 6 माह ग्रीष्मकाल के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं. मां यमुना जी की डोली सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए शीतकालीन प्रवास खरसाली से रवाना हुई. धाम के कपाट खोलने के साथ ही कोविड नियमों का अनुपालन अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़िए: उत्तराखंड : 14 मई को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

वहीं आज पूर्वाह्न कर्क लग्न में 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा जी की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से वेद मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है. गंगा जी की डोली भैरो घाटी में रात्रि विश्राम करेगी. उसके बाद 15 मई (शनिवार) को सुबह गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर मिथुन लग्न की शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर 6 माह के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे.

चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां

  • यमुनोत्री धाम - 14 मई 2021 (आज)
  • गंगोत्री धाम - 15 मई 2021
  • केदारनाथ धाम - 17 मई 2021
  • बदरीनाथ धाम - 18 मई 2021

Last Updated : May 14, 2021, 12:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.