ETV Bharat / state

पुरोला: मटियाली छानी में हो रही अफीम की खेती, 11 के खिलाफ केस दर्ज

पुरोला ब्लॉक में गैंड ग्राम पंचायत के मटियाली छानी में राजस्व पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है. पुलिस ने गांव के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

author img

By

Published : Apr 27, 2020, 4:02 PM IST

Updated : May 26, 2020, 3:48 PM IST

uttarkashi news
अफीम की खेती

पुरोला: ब्लॉक के मटियाली छानी गाँव में राजस्व पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है. इस मामले में 11 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया है. ग्रामीण करीब 8 नाली जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे थे.

पुरोला ब्लॉक के गैंड ग्राम पंचायत के मटियाली छानी में कमल नदी से लगे खेतों में राजस्व पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है. यहां 13 खेतों में करीब 0,137 हेक्टेयर भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी. बीती देर रात यमुनोत्री से लौटते समय उप जिलाधिकारी आईएएस मनीष कुमार ने यहां अवैध अफीम की खेती पकड़ी. उन्होंने राजस्व कर्मियों को मौके पर बुलाकर खेती नष्ट कराई.

उप जिलाधिकारी ने बताया कि ये मामला सामने आने के बाद शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है. उन्होंने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने मटियाली छानी गांव के 11 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पढ़ें- देहरादून में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

  • अजय पाल सिंह पुत्र नौनियाल सिंह.
  • सुमित्रा पत्नी अबल लाल.
  • केदार सिंह पुत्र कुंदन सिंह.
  • पिनाठिया पुत्र जबर सिंह.
  • कृपाल सिंह पुत्र रणजोर सिंह.
  • संदीप पुत्र सुमन प्रसाद.
  • तारीफ देवी पत्नी श्याम लाल.
  • जीत सिंह पुत्र लाखी राम.
  • प्रेम सिंह पुत्र गंगा सिंह.
  • भजन सिंह पुत्र रतन सिंह.
  • रमेश पुत्र दुर्गू.

Last Updated : May 26, 2020, 3:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.