ETV Bharat / state

सितारगंज में किसानों और आढ़तियों का विवाद खत्म, धान की खरीद फिर से शुरू

author img

By

Published : Oct 12, 2021, 3:48 PM IST

Updated : Oct 12, 2021, 4:03 PM IST

सितारगंज में किसानों और आढ़तियों के बीच धान खरीद को लेकर विवाद खत्म हो गया है. एक बार फिर से धान की खरीद शुरू हो गई है. धान की खरीद पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगी. कच्चे आढ़ती मंडी समिति में बोली लगाकर 85 ट्रॉली धान की रोज खरीदारी करेंगे.

paddy procurement resumed
धान की खरीद फिर से शुरू

खटीमा: किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच धान खरीद को लेकर रोज-रोज हो रहे विवाद का आज सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, आरएफसी कुमाऊं, स्थानीय प्रशासन व किसानों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद निपटारा हो गया. धान की खरीद पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगी. कच्चे आढ़ती मंडी समिति में बोली लगाकर 85 ट्रॉली धान की रोज खरीदारी करेंगे.

धान खरीद फिर से शुरू

उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में कल रात से किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच धान खरीद को लेकर उपजे विवाद से नाराज किसानों ने आज सवेरे धरना प्रदर्शन किया. सुबह से सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ स्थानीय प्रशासन और आरएफसी कुमाऊं ने किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच वार्ता कराई.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने 29 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ा

कई दौर की वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि कच्चे आढ़तियों द्वारा मंडी समिति में रोज 85 ट्रॉली धान खरीदा जायेगा. पूर्व में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा धान खरीद के लिए तय किए गए मानकों के अनुसार ही धान खरीद की जाएगी. धान में नमी पर विवाद होने की स्थिति में मंडी समिति की लैब या आरएफसी कुमाऊं की लैब की जांच मान्य होगी.

Last Updated : Oct 12, 2021, 4:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.