ETV Bharat / state

सीओ के साथ रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की बैठक, समस्याओं के निस्तारण का भरोसा - खटीमा हिंदी समाचार

खटीमा में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की.

khatima
CO ने की रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की बैठक
author img

By

Published : Mar 22, 2021, 5:12 PM IST

Updated : Mar 22, 2021, 7:04 PM IST

खटीमा: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने खटीमा क्षेत्र में रह रहे रिटायर्ड पुलिस वालों के साथ एक बैठक आहूत की. बैठक में उपस्थित सीओ मनोज ठाकुर ने सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं को जाना और उन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने का भरोसा दिया. साथ ही उन्हें पुलिसकर्मियों की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.

CO ने की रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की बैठक

सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में जितने भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, उन सब के साथ एक बैठक की गई. इस दौरान सभी सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. उन्होंने कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: लापरवाही! खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

वहीं, उन्होंने कहा कि बाकी की जो मुख्यालय स्तर की समस्याएं हैं, वो मुख्यालय से निस्तारित कराई जाएंगी. जो भी बुजुर्ग रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, पुलिस समय-समय पर उनके घर जा कर उनकी समस्याएं जानेगी और उनकी समस्याओं का निदान तत्कार कराने का प्रयास किया जाएगा.

Last Updated : Mar 22, 2021, 7:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.