ETV Bharat / state

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना - Har Ghar Tiranga

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी कटाक्ष किया.

BJP state president Mahendra Bhatt participated in the tricolor yatra in Rudrapur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत
author img

By

Published : Aug 10, 2022, 12:09 PM IST

Updated : Aug 10, 2022, 1:00 PM IST

रुद्रपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत की. तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से अपील करते हुए लोगों से घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी जमकर कटाक्ष किया.

बता दें नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट देर शाम रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया. आज सुबह उन्होंने संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों से अपील की है की आजादी के अमृत महोत्सव के चलते 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा लहराना चाहिए. उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल कर घरों में तिरंगा वितरित करेंगे.

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत.

पढे़ं- आसान नहीं 'लक्ष्य', जीत के जश्न में पहाड़ी टोपी में नजर आए लक्ष्य सेन

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देखना होगा की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगा लगता है या नहीं. उन्होंने कहा तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं है.

Last Updated : Aug 10, 2022, 1:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.