ETV Bharat / state

हरकी पैड़ी में मां गंगा की आरती के दौरान चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना

author img

By

Published : Sep 6, 2019, 7:28 PM IST

इसरो की महत्वकांक्षी योजना चन्द्रयान-2 की सफलता को लेकर हरकी पैड़ी में मां गंगा की आरती के दौरान विशेष प्रार्थना की गई.

चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना.

हरिद्वार: चन्द्रयान-2 की सफलता को लेकर हरकीपौडी में मां गंगा की आरती के दौरान विशेष प्रार्थना की गई. इस दौरान श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मां गंगा से चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की सफल स्थापना की कामना की.

बता दें कि यह इसरो की महत्वकांक्षी योजना है. जिसके चलते भारत चंद्रमा पर पानी की खोज करेगा. यह योजना विश्वस्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जिसके चलते भारत ऐसा करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है.

चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना.

गंगा सभा पुजारी जगदीश ने बताया कि चंद्रमा पर आज चंद्रयान स्थापित होने जा रहा है, जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है. जिसके चलते आज श्री गंगा सभा ने हरकी पौडी पर गंगा की आरती के दौरान मां गंगा से चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की.

ये भी पढ़े: कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पंहुचे दीपक रावत, गंगा घाटों का किया निरीक्षण

श्रद्धालु कविता ने बताया कि देशभर में चंद्रयान 2 की सफलता के लिए पूजा अर्चना की जा रही है. भारत चंद्रमा पर पानी की खोज करने वाला चौथा देश बन गया है, जो भारत वासियों के लिए गर्व की बात है.

Intro:भारत द्वारा अंतरिक्ष मे चंद्रमा पर भेजा गया चन्द्रयान-2 आज सफलता पूर्वक चंद्रमा पर स्थापित हो इसके लिए विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी हरिद्वार हरकीपौडी में माँ गंगा की आरती में प्रार्थना की गई श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने आरती के समय माँ गंगा से चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर सफल स्थापना की कामना की इसरो की यह महत्वपूर्ण योजना है और इस बार भारत द्वारा चंद्रमा पर पानी की खोज भी की जाएगी वही भारत विश्व मे चौथा ऐसा देश है जिसने चंद्रमा पर चन्द्रयान भेजा है और यह योजना विश्वस्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है यही वजह है कि जगह जगह चंद्रयान की सफल स्थापना के लिए पूजा अर्चना की जा रही हैBody:गंगा सभा के पदाधिकारी का कहना है कि चंद्रमा पर आज चंद्रयान स्थापित होने जा रहा है और यह सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है इस बार चंद्रमा की यात्रा को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है इसलिए आज श्री गंगा सभा ने माँ हरकी पौडी पर गंगा की आरती में माँ गंगा से चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई

बाइट--पंडित जगदीश----पुजारी----श्री गंगा सभा रजि हरिद्वार

चंद्रयान-2 की सफलता के लिए मां गंगा से भी प्रार्थना की गई की चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरे मां गंगा की आरती में शामिल हुए भक्तों का कहना है कि हम अपने पूरे परिवार के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए हैं और चंद्रयान 2 की सफलता के लिए हमने मां गंगा से प्रार्थना की है

बाइट-कविता----यात्रीConclusion:देशभर में चंद्रयान 2 की सफलता के लिए पूजा अर्चना की जा रही है कि चंद्रयान 2 सफलतापूर्वक अपने मिशन को पूरा करें हरिद्वार में भी मां गंगा से चंद्रयान 2 की सफलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई इस मिशन के बाद भारत का नाम स्वर 800 में लिखा जाएगा क्योंकि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है और यह भारत वासियों के लिए गर्व की बात है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.