हैदराबाद: आज 23 फरवरी, 2025 रविवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.
23 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष
- दिन : रविवार
- तिथि : दशमी
- योग : वज्र
- नक्षत्र : मूल
- करण : विष्टि
- चंद्र राशि : धनु
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 07:06 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:39 बजे
- चंद्रोदय : तड़के 04.09 बजे (24 फरवरी)
- चंद्रास्त : दोपहर 01.19 बजे
- राहुकाल : 17:13 से 18:39
- यमगंड : 12:53 से 14:19
इस नक्षत्र में शुभ कार्यों से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति और शासक ग्रह केतु हैं. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:13 से 18:39 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.