ETV Bharat / state

महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

author img

By

Published : Mar 14, 2021, 3:36 PM IST

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि इस अमानवीय व्यवहार से महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है.

mahila morcha
महिला मोर्चा

लक्सरः 8 मार्च अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस पर हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला विधायकों के साथ किए अव्यवहार पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष रीता चमोली और जिला उपाध्यक्ष ममता गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा ने महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया. लक्सर में जिला उपाध्यक्ष ममता गौतम ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में हुए प्रदर्शन में जिस प्रकार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता टैक्टर में बैठे थे, और महिला विधायकों समेत अन्य महिलाएं टैक्टर खींच रही थीं. यह महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. यह घटना महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के चरित्र को उजागर करती है. और यह दर्शाती है कि महिलाओं का कांग्रेस में कोई मान सम्मान नहीं है.

ये भी पढ़ेंः बीजेपी पर कांग्रेस का कटाक्ष, 'CM का चेहरा बदलने से न ही विकास की गंगा बहेगी न ही भाजपा बचेगी'

मंडल अध्यक्ष अनीता राजपूत ने कहा कि महिला दिवस के दिन जब पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान में खड़ा था, तो कांग्रेस द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा था. यह उस पार्टी के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्ष खुद एक महिला हैं. कांग्रेस महिलाओं के प्रति संवेदनहीन पार्टी है. इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में साधना शर्मा, बबली, पुष्पा नामदेव, अंजू उपाध्याय, बबीता उपाध्याय, पूनम शर्मा, सिम्मी, सविता पंवार, मधु, संगीता आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.

For All Latest Updates

TAGGED:

#women
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.