ETV Bharat / state

दून में किसानों के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, घंटाघर पर किया चक्का जाम

author img

By

Published : Dec 8, 2020, 1:23 PM IST

किसानों द्वारा कृषि कानून के खिलाफ किए जा रहे भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन किया. इसी के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के घंटाघर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

देहरादून
किसानों के भारत बंद का कांग्रेस ने किया समर्थन

देहरादून: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का असर राजधानी देहरादून में भी देखने को मिला. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कार्यकर्ता घंटाघर के पास धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. वहीं, भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को जबरन रोककर चक्का जाम किया. जिसके कारण राजपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई.

ये भी पढ़ें: कुमाऊं में भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद, गढ़वाल में है कम असर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों की आड़ में केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न और दमन कर रही है. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए. किसानों के आंदोलन में कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.