देहरादून: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना 136 वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झंडारोहण किया. इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली निकाली गई. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे.
कांग्रेस पार्टी की तिरंगा यात्रा एश्ले हॉल चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक से होते हुए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में समाप्त हुई. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी ने अपनी अहम भूमिका अदा की थी.
प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं उनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है. उन्होंने कहा कि देश भर के किसान आज सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन, केंद्र सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है. उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
पढ़ें- डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली रवाना हुए CM त्रिवेंद्र, पत्नी और बेटी भी वहीं कराएंगी कोरोना का इलाज
बता दें कि, एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने भी सोमवार को अपनाए 136 वां स्थापना दिवस मनाया. 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की नींव रखी गई थी. मुंबई में पार्टी की पहली बैठक आयोजित की गयी थी. कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिरंगा यात्रा आयोजित करने और कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के प्रति सद्भावना और समर्थन व्यक्त करने का आह्वान किया.