ETV Bharat / state

9 जनवरी को उत्तराखंड से हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, गढ़वाल और कुमाऊं में जनसभा को करेंगी संबोधित

author img

By

Published : Jan 4, 2022, 4:40 PM IST

Updated : Jan 4, 2022, 4:49 PM IST

कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है, वो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (uttarakhand assembly election 2022) को लेकर प्रदेश में दो जगहों पर 9 जनवरी को रैली (Priyanka Gandhi visit Uttarakhand) करेंगी.

Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी

देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (uttarakhand assembly election 2022) को लेकर प्रदेश में रैलियां करनी शुरू कर दी है. राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress leader Priyanka Gandhi) भी 9 जनवरी को हुंकार भरने उत्तराखंड आ (Priyanka Gandhi visit Uttarakhand) रही हैं. प्रियंका गांधी उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक जनसभा को संबोधित (Priyanka Gandhi rally in Uttarakhand) करेंगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे की जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं में एक जनसभाएं करेंगी. 9 जनवरी को प्रियंका गांधी गढ़वाल मंडल के श्रीनगर और कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं.

9 जनवरी को उत्तराखंड से हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

पढ़ें- 'जो दिल्ली में वादा पूरा नहीं कर पाए वो यहां कर रहे नए-नए ऐलान', केजरीवाल पर बोले सुबोध उनियाल

गणेश गोदियाल ने प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस को काफी बल मिलेगा. प्रियंका गांधी के दौरे के बाद निश्चित रूप से कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलेगी. क्योंकि उनका क्रेज महिलाओं में बहुत ज्यादा है और उत्तराखंड की महिलाएं और युवा प्रियंका गांधी को सुनना चाहते हैं.

बता दें कि पहले ही कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तराखंड दौरे को लेकर संशय बना हुआ था. क्योंकि उनके परिवार और स्टाफ में से एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं. जिसके बाद वे आइसोलेट हो गया थी. हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर जानकारी दी और उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड तय है.

Last Updated : Jan 4, 2022, 4:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.