देहरादून: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हॉस्पिटल में जाकर उनसे मुलाकात और उनका हालचाल जाना. इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ थे.
-
आरोग्यधाम हॉस्पिटल देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी का हालचाल जाना। मैं, भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/m8TqXxJJTX
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) June 30, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">आरोग्यधाम हॉस्पिटल देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी का हालचाल जाना। मैं, भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/m8TqXxJJTX
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) June 30, 2023आरोग्यधाम हॉस्पिटल देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी का हालचाल जाना। मैं, भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/m8TqXxJJTX
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) June 30, 2023
इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने आरोग्यधाम हॉस्पिटल पहुंचे. हरीश रावत ने कहा कि वो भगवान से जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना करते है. त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों ने बताया कि डॉक्टर ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को यूरिन में कुछ इंफेक्शन बताया है, जो एक सामान्य सा इंफेक्शन है, उनकी दवाई चल रही है. हालांकि शाम को उन्हें देहरादून के आरोग्यधाम हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. कल शनिवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे.
पढ़ें- भारत का अनोखा मछली पकड़ने का मेला, उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है 'मौण' परंपरा
जैसे ही त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों और प्रदेश के बड़े नेताओं को पता चला कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, सभी तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. इसके बाद ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगईं, देहरादून मेयर सुनिया उनियाल गामा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हॉस्पिटल पहुंचकर त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुशल क्षेम जानी.
पढ़ें- हरिद्वार अपहरण मामला: सासु के तानों ने पहुंचाया जेल, संतान की चाह में दंपति ने चुराया था बच्चा