ETV Bharat / state

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संगठन चुनाव संपन्न, रेखा नेगी तीसरी बार चुनी गईं निर्विरोध अध्यक्ष

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के चुनाव में रेखा नेगी को अध्यक्ष, मीनाक्षी रावत को प्रदेश संगठन मंत्री, विमला पनेरू को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया.

author img

By

Published : Dec 27, 2021, 6:00 PM IST

Anganwadi workers election concluded
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संगठन चुनाव संपन्न.

देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकत्री/ सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के 5 साल पूरे होने के पर आज कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए. जिसमें एक बार फिर रेखा नेगी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया. इस मौके पर संगठन में प्रदेश अध्यक्ष चुनी गई रेखा नेगी ने कहा कि वो लगातार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करती रहेंगी. उन्हें उम्मीद है कि कार्यकारिणी की सदस्य उनके इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी.

रेखा नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था, और इसमें सभी जिला अध्यक्षों द्वारा वोट दिया गया. वोटिंग के माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ. ऐसे में उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

पढ़ें- कांग्रेस के कार्यक्रमों से प्रीतम सिंह गायब, हरीश रावत बोले- रस्सी से बांधकर रखना होगा

इस कार्यकारिणी चुनाव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के चुनाव में रेखा नेगी को अध्यक्ष, मीनाक्षी रावत को प्रदेश संगठन मंत्री, विमला पनेरू को प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजीता अरोड़ा को प्रदेश महामंत्री, मीना रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.