ETV Bharat / state

प्रदेश BJP मुख्यालय में सभी मोर्चा पदाधिकारियों को कार्यालय आवंटित

author img

By

Published : Nov 28, 2020, 7:49 AM IST

उत्तराखंड भाजपा में पहली दफा प्रदेश मुख्यालय में मोर्चों के सभी पदाधिकारियों को कार्यालय आवंटित किए गए हैं. युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित प्रदेश के सभी पांच मोर्चों के लिए कार्यालय आवंटित कर दिए गए हैं. कार्यालयों पर नेम प्लेट भी लगा दी गई है.

morcha officials
morcha officials

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में पहली दफा प्रदेश मुख्यालय में मोर्चों के सभी पदाधिकारियों के लिए कार्यालय आवंटित किए गए हैं. युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित प्रदेश के सभी पांच मोर्चों के लिए कार्यालय आवंटित कर दिए गए हैं. कार्यालयों पर नेम प्लेट भी लगा दी गई है. बता दें कि, पूर्व में प्रदेश मुख्यालय में केवल युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए व्यवस्था थी. लेकिन अब ओबीसी, एससी-एसटी मोर्चा के लिए भी कार्यालय आवंटित कर दिए गए हैं.

बीजेपी मोर्चा पदाधिकारियों को दफ्तर मिले.

पढ़ें: करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने बताया कि प्रदेश संगठन की यह धारणा है कि मोर्चों के पदाधिकारियों से मिलने प्रदेशभर से लोग आते हैं. उनके लिए कार्यालय की व्यवस्था होनी चाहिए. जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय को धीरे-धीरे पूरी तरह से अपग्रेड किया जा रहा है. कार्यालय में आने वाले प्रदेश के हर एक कार्यकर्ता को बेहतर रेस्पांस मिले यह योजना बनाई जा रही है. जिससे प्रदेश के दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और इससे संगठन में मजबूती आएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.