ETV Bharat / state

गढ़वाल मंडल विकास निगम की 26वीं बोर्ड बैठक, 17 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

author img

By

Published : Jan 8, 2021, 11:07 PM IST

जीएमवीएन की 26वीं बोर्ड बैठक में 17 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. एमडी आशीष चौहान ने बताया कि बैठक में निगम के राजस्व बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई.

Dehradun Latest News
Dehradun Latest News

देहरादून: गढ़वाल मंडल विकास निगम की 26वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहे. तो वहीं, इस बैठक में 17 अलग-अलग प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

गढ़वाल मंडल विकास निगम की 26वीं बोर्ड बैठक.

निगम के एमडी आशीष चौहान ने बताया कि बैठक में 17 अलग-अलग प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसमें निगम के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ कुछ कर्मचारियों के एडवर्स एंट्री को लेकर विषय थे. जिनका निस्तारण किया गया. इसके अलावा निगम में एक वेलफेयर फंड भी दिव्यांग, दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया जा रहा है, जिसमें निगम और कर्मचारियों के कॉन्ट्रिब्यूशन पर चर्चा की गई.

पढ़ें- केंद्र और किसानों के बीच आठवें दौर की वार्ता खत्म, 15 जनवरी को अगली बैठक

गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ ने बताया कि बीते साल कोरोना के चलते निगम को राजस्व के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, जिससे निगम धीरे-धीरे उभर रहा है. रांगड़ ने बताया कि बोर्ड बैठक में निगम के राजस्व को बढ़ाने के सभी विकल्पों पर चर्चा की गई. तो वहीं, इसके अलावा मसूरी और नोएडा में स्थित निगम की भूमि के उपयोग के बेहतर विकल्पों के बारे में चर्चा की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.