ETV Bharat / city

सदस्यता अभियान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा को बताया इवेंट मैनेजर

भाजपा महानगर कार्यालय में सोमवार को महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

author img

By

Published : Aug 6, 2019, 12:59 PM IST

BJP का संगठन पर्व के उपल्क्ष में पार्टी सदस्य बनाने का सिलसिला शुरू.

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के उपलक्ष्य में पार्टी सदस्य बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भाजपा महानगर कार्यालय में सोमवार को महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

बात दें कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सामाजिक संगठन से जुड़े तमाम लोगों को जोड़ रही है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के सदस्यता अभियान को मुद्दों से भटकाने की कोशिश करार दिया है.

इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि भाजपा के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं. इसी कड़ी में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. वहीं युवा, महिला, अनुसूचित व पिछड़े लोग भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.

BJP का संगठन पर्व के उपल्क्ष में पार्टी सदस्य बनाने का सिलसिला शुरू.

वहीं सदस्यता अभियान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादास जोशी ने बताया कि भाजपा इवेंट मैनेजर के तौर पर काम कर रही है, यदि भाजपा प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है तो वो यह क्यों भूल जाती है कि प्रदेश में स्वास्थ्य की बदहाली के क्या हालात हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहा है.

ये भी पढ़े: जंगली मशरूम खाने से बिखर गया सुमन लाल का परिवार, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अतिथि शिक्षक, एलटी के शिक्षकों की नियुक्ति, अस्पतालों की बदहाली, पानी की किल्लत जैसे मुद्दों पर भाजपा फेल है. लेकिन भाजपा के नेता इन विषयों पर बोलने को तैयार नहीं है. मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा मूल मुद्दों से हटकर जनता का ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है. लेकिन वह भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हैं कि भाजपा मूल मुद्दों को लेकर यदि बहस करना चाहे तो उसका जवाब दिया जाएगा.

Intro:भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के उपलक्ष में सैकड़ों की संख्या में सदस्य बनाने शुरू कर दिए हैं। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा संगठन पर्व मनाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सामाजिक संगठन से जुड़े तमाम लोगों को जोड़ने में लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
summary- भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को जोड़ने में लगी भी है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के सदस्यता अभियान को मुद्दों से भटकाने की कोशिश करार दिया है।

Body: इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि लगातार भाजपा के साथ लोग जुड़ रहे हैं इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। युवा, महिला, अनुसूचित व पिछड़े लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

बाईट- विनय गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष

वही सदस्यता अभियान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादास जोशी ने कहा कि यदि भाजपा सदस्य अभियान चला रहे तो वे लोगों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं दरअसल भाजपा इवेंट मैनेजर के तौर पर काम कर रही है यदि भाजपा प्रदेश मे सदस्यता अभियान चला रही है तो वो यह क्यों भूल जाती है कि प्रदेश में स्वास्थ्य की बदहाली के क्या हालात हैं। प्रदेश की तमाम सड़कें मानसून के चलते बंद पड़ी हुई है लेकिन क्या भाजपा का कोई नेता इस विषय में बात क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बेरोजगार रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। उन्होंने उदाहरण देते बताया कि अतिथि शिक्षक, एलटी के शिक्षकों की नियुक्ति, अस्पतालों की बदहाली, पानी की किल्लत ,चार धाम यात्रा लड़खड़ाने ने में लगी हुई है। मगर भाजपा के नेता इन विषयों पर बोलने को तैयार नहीं है। मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा मूल मुद्दों से हटकर जनता का ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन वह भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हैं कि भाजपा मूल मुद्दों को लेकर यदि बहस करना चाहे तो उसका जवाब दिया जाएगा।

बाईट- मथुरा का जोशी, मुख्य प्रवक्ता,उत्तराखंड कांग्रेस

Conclusion: दरअसल भाजपा सदस्य अभियान के जरिए संगठन पर्व मना रही है, इसी क्रम में कई लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि मुद्दों को भटकाने के लिए भाजपा इवेंट मैनेजर की तौर पर काम करती आई है, भाजपा का सदस्यता अभियान भी इसका एक उदाहरण है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.