ETV Bharat / state

वाराणसी: मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए सपाइयों ने मां गंगा से की कामना - वाराणसी खबर

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद सपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इसी क्रम में धार्मिक नगरी काशी में सपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर मां गंगा की गोद में जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक के साथ मंत्र उच्चारण किया.

सपाइयों ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

author img

By

Published : Oct 16, 2020, 3:29 PM IST

वाराणसी: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इसी क्रम में धार्मिक नगरी काशी में सपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की गोद में दुग्ध अभिषेक कर नेताजी की दीर्घायु की कामना की.

सपा को देश की राजनीति में मुख्यधारा से जोड़ने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं नेता जी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर है. प्रदेश में सपा कार्यकर्ता सपा सुप्रीमो के दीर्घायु और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. इसी क्रम में धार्मिक नगरी काशी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर मां गंगा की गोद में जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक के साथ मंत्र उच्चारण किया.

सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा के नेतृत्व में अस्सी घाट पर जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक के साथ मंत्र उच्चारण किया. इस अवसर पर लक्ष्मी कांत मिश्रा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जल्दी इस वैश्विक महामारी से ठीक हो पर हम सबके बीच में सकुशल वापस लौटे. इसी कामना के साथ हम सभी सपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की गोद में जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक कर मां गंगा से प्रार्थना की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.