सुलतानपुरः जिले के इसौली विधानसभा सीट से विधायक रहे सपा नेता अबरार अहमद का बुधवार को 73 वर्ष की आयु निधन हो गया. वह 2012 में पहली बार इस सीट से विधायक चुने गए थे और 2017 में भी उन्होंने मोदी लहर में इसौली सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी. पूर्व विधायक के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया.
-
सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री अबरार अहमद जी का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/v4DvyN3P60
">सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री अबरार अहमद जी का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2023
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/v4DvyN3P60सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री अबरार अहमद जी का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2023
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/v4DvyN3P60
पूर्व विधायक अबरार अहमद कुड़वार थानाक्षेत्र के अझुई गांव के मूल निवासी थे. साल 2012 में उन्हें पहली बार सपा से विधानसभा का टिकट मिला और उन्होंने बाहुबली यशभद्र सिंह को हराया. इसके बाद 2017 में उन्हें पुनः टिकट मिला. पार्टी में भारी विरोध के बावजूद उन्होंने मोदी लहर में भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी को मात दिया. 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान में स्वास्थ्य गड़बड़ होने के कारण पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. हालांकि, सपा के उम्मीदवार ताहिर खान उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्होंने उनका समर्थन किया और फिर से इसौली विधानसभा पर सपा ने जीत दर्ज की.
अबरार अहमद अपने बेतुके अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जाते थे. विधायक रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी का मंच तक संभाल लिया था. उनके निधन पर जिला यूनिट और क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अबरार अहमद का इंतकाल, अत्यंत दुखद है. भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे. सपा अध्यक्ष ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.
ये भी पढ़ेंः हरियाणा हिंसा पर अखिलेश ने लगाए आरोप, बोले-बीजेपी सरकार देश में फैला रही नफरत की आग