ETV Bharat / state

यूपी उपचुनाव: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- चहुंमुखी विकास को देख भाजपा का समर्थन कर रही जनता

author img

By

Published : Oct 12, 2019, 8:58 AM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर भाजपा ने कलंक को धोया.

सहारनपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह.

सहारनपुर: प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.

सहारनपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां सपा-बसपा पर निशाना साधा वहीं कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और देश में हो रहे चहुंमुखी विकास को देख जनता भाजपा का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बरगलाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है.

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भाजपा ने कलंक को धोया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को गंगोह विधानसभा के गांव महंगी पहुंचे थे. जहां उन्होंने भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार भी किया. इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश, देशवासियों और सेना का सम्मान सिर ऊंचा करने का काम किया है. भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर इस कलंक को धो दिया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार ने ढाई करोड़ मकान बनवाने, उज्ज्वला योजना, बीमारों को निशुल्क इलाज, किसान सम्मान निधि समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है. भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ आगे बढ़ रही है. कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है, जो उन्हें मिलना ही चाहिए.

भारतीय जनसंघ की स्थापना देश की एकता और अखंडता के लिए की गई थी. भाजपा जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है.
-सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री

Intro:सहारनपुर : उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जोर शोर पर चल रहा है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही वैसे वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जहां सपा बसपा पर निशाना साधा वहीं कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और देश मे हो रहे चहुंमुखी विकास को देख जनता भाजपा का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास लोगों को वरगलाने के अलावा कोई मुद्दा नही बचा है।
Body:VO 1 - आपको बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को गंगोह विधानसभा के गांव महंगी में थे।जहां उन्होंने न सिर्फ भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया बल्कि बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार भी किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश, देशवासियों व सेना का सम्मान व सिर ऊंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर इस कलंक को धो दिया है। कहा कि ढाई करोड़ मकान बनवाने,उज्ज्वला योजना, बीमारों को निशुल्क इलाज, किसान सम्मान निधि समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के ज़रिए गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है जो उन्हें मिलना ही चाहिए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना देश की एकता और अखंडता के लिए की गई थी और भाजपा जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। कार्यकम को सांसद विजयपाल तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश, तेजेंद्र निर्वाल, मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, मंत्री कपिल अग्रवाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र चौधरी, जसवंत सैनी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह, मेयर संजीव वालिया, राजीव गुम्बर, महावीर राणा, रविन्द्र मोल्हू, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्र सिंह, आत्मा सिंह, पवन राठौर, डा. ओमपाल सैनी, अंकुर भारती समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा ने किया।Conclusion:रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.