ETV Bharat / state

शामली: कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए महायज्ञ, हजारों लोगों ने दी आहुति

शामली में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर महायज्ञ का आयोजन किया. महायज्ञ में हजारों लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूति दी. ईश्वर से कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई. इस अवसर पर बीमारियों से बचाव के लिए भारतीय संस्कृति के अनुसार वैदिक यज्ञों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया.

author img

By

Published : Mar 17, 2020, 3:12 PM IST

etv bharat
महायज्ञ का आयोजन.

शामली: जिले में विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय शांति, सामाजिक सौहार्द और कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया. महायज्ञ में विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूति दी गई. हजारों लोगों ने महायज्ञ में आहूति डालकर कोरोना वायरस के प्रकोप को शांत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

महायज्ञ का आयोजन.

शामली में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से महायज्ञ का आयोजन किया गया. शहर के मिल रोड़ स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क पर महायज्ञ के लिए विशेष पण्डाल बनाया गया था. यहां पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए. राजनीतिक लोग भी यज्ञ में शामिल हुए. हजारों लोगों ने महायज्ञ में शामिल होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपनी आहूति डालते हुए ईश्वर से प्रार्थना की.

पढ़ें: लखनऊ में नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.