ETV Bharat / state

सहारनपुर: थाने के व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो डालना युवक को पड़ा भारी

author img

By

Published : Aug 6, 2019, 8:54 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

सहारनपुर जिले में एक युवक ने थाने के व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो डाल दिया. युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

व्हाट्सएप ग्रुप

सहारनपुर: जिले में थाने के वालिंटियर व्हाट्सऐप ग्रुप में एक युवक को आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना मंहगा पड़ गया. थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी सिटी के मुताबिक यह वीडियो देखने और भाषा से पड़ोसी देश का प्रतीत होता है. व्हा्टसऐप ग्रुप में वीडियो डालने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

जानकारी देते विनीत भटनागर, एसपी सिटी.
क्या है पूरा मामला-
  • सहारनपुर के सभी थानों में वालिंटियरों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया हुआ है.
  • इसमें थाना इंचार्ज समेत कई पुलिस अधिकारी जुड़े हैं.
  • ऐसा ही एक ग्रुप थाना जनकपुरी पुलिस ने वालिंटियरो के लिए बनाया हुआ है.
  • रविवार देर रात सागर नाम के एक युवक ने इस ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया.
  • इसके बाद ग्रुप पर बहस शुरू हो गई.
  • ग्रुप के सदस्यों ने सागर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना जनकपुरी में थाना अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

Intro:वायरल वीडियो wrap से भेजा गया है।

सहारनपुर : सहारनपुर में थाने के वॉलिंटियर व्हाट्सएप ग्रुप एक युवक को आपत्ति जनक वीडियो पोस्ट करना मंहगा पड़ गया। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक यह वीडियो देखने और भाषा से पड़ोसी देश का प्रतीत होता है। लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप पर विडियो डालने से लोगो की भावनाओ को ठेस पहुंची है।

Body:VO 1- आपको बता दें कि सहारनपुर के सभी थानों में वालिंटियरो का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमे थाना इंचार्ज समेत कई पुलिस अधिकारी ऐड किये हुए ताकि एक दूसरे को सूचना पहुंचा सके। ऐसा ही एक ग्रुप थाना जनकपुरी पुलिस ने वालिंटियरो के लिए बनाया हुआ है। रविवार की देर रात सागर नाम के एक युवक ने विवादित वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद ग्रुप पर बहस शुरू हो गई। ग्रुप सदस्यों ने आरोपी सागर के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। वीडियो में कुछ लोग गाय को दबाए बैठे है साथ मे तिरंगे को लगाकर समुदाय विशेष को अपशब्द बोल रहे है। पूरा वीडियो आपको विचलित कर सकता है इसलिए हम पूरा वीडियो नही दिखा सकते। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लगातार आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाई की मांग होती रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना जनकपुरी में थाना अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

बाईट - विनीत भटनागर (एसपी सिटी )

Conclusion:FVO - पुलिस और सामाजिक संगठनों द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी युवा वर्ग समझने को तैयार नही है। जिसके चलते छोटी से लापरवाही न सिर्फ उन पर मुकदमे दर्ज करा देती है बल्कि जेल की हवा खाने को भी मजबूर कर देती है। इसलिए ईटीवी भी आपसे अपील करता है कि सोशल मीडिया पर प्यार बांटिए, अफवाएं नही।

रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.